फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दाऊजी महाराज के हिंडोला दर्शनों को उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
श्री दाऊजी महाराज के हिंडोला के दर्शन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। सावन माह में ब्रजराज दाऊजी महाराज का भव्य मनोहारी हिंडोला में प्रतिदिन उनके प्रतिबिंब को झुलाया जा रहा है। हिंडोला दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

एकादशी से प्रारंभ होकर हिंडोला दर्शन रक्षाबंधन तक होंगे। दाऊजी महाराज की विशाल प्रतिमा को किसी भी हिंडोला में झुलाना संभव नहीं है। इसलिए दाऊजी महाराज के सम्मुख उनके ठीक सामने जगमोहन में विशालकाय स्वर्ण जड़ित नक्काशी जड़ित हिंडोला को स्थापित किया जाता है। हिंडोला में स्वर्ण जड़ित दर्पण रखकर उनके प्रतिबिंब को रेशम की डोरी से श्री कल्याण देव जी के वंशज विशेष पद गायन के साथ हिंडोला को धीरे-धीरे झोटा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें