मथुरा। वृंदावन स्थित आनंद वाटिका में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के स्थापना दिवस समारोह म?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य योगेश्वराचार्य ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए सभी लोग कटिबद्ध हैं। इसके लिए उन्होंने न्यास के पदाधिकारी और सदस्यों को संकल्प भी दिलाया।
शुक्रवार को आनंद वाटिका में आयोजित समारोह के दौरान योगेश्वराचार्य ने न्यास के उद्देश्य को पूरा करने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू की सराहना की। लेकिन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की निंदा की। कहा कि संत की सरकार है, यदि इस सरकार में संतों पर फर्जी मुकदमा होंगे तो विरोध के लिए संत समाज मजबूर होगा। मुकदमा वापस होना चाहिए।
कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के नाम पर केवल व्यापार किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों से समारोह में भाग लेने आए पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव मीणा द्विवेदी, नारायणी सेना के अध्यक्ष आचार्य मनमोहन रामानुज, चंद्रानंद महाराज, अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, रामकेवल मिश्रा, अखिल भारतीय गोरक्षक दल के प्रदेश प्रमुख ज्योति शुक्ला, शीतल आचार्य ने भी संबोधित किया। जिला प्रभारी सप्त ऋषि बापू, अंजली शर्मा, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. जमुना शर्मा, वृंदावन नगर अध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, विजय गोयल, अंकित मौजूद रहे।