फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीताराम आश्रम पर कब्जे को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। धर्म नगरी वृंदावन में कब्जे को लेकर एक और आश्रम सुर्खियों में आ गया है। इस आश्रम पर कब्जा करने के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच मारपीट भी हुई है। आखिर आश्रम का यह विवाद कोतवाली तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने आश्रम के स्वामित्व को लेकर अपना-अपना दावा प्रस्तुत किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अटल्ला चुंगी क्षेत्र स्थित राम मंदिर के निकट सीता राम आश्रम के महंत सीताराम दास महाराज 2018 में गोलोकवासी हो गए थे। अब इस आश्रम पर कब्जे को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष में विश्वनाथ दास खुद को आश्रम का महंत बता रहे हैं। जबकि आश्रम में निवासरत कुछ लोग खुद को सीताराम दास महाराज का परिजन बताते हुए अपने नाम वसीयत का होना दर्शा रहे हैं।
बुधवार रात दोनों पक्षों में कब्जे को लेकर विवाद हो गया, मारपीट भी हुई। इससे आसपास के लोग जुट गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर अपने-अपने दावे प्रस्तुत किए। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि आश्रम के विवाद को लेकर दो पक्ष कोतवाली आए थे। दोनों ने अपना-अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें