फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: थैले में रखे 1.70 लाख रुपये ले उड़े बच्चा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। कस्बा में मेडिकल स्टोर सेे दवा खरीद रहे पूर्व सैनिक के रुपयों से भरे थैले को दो बच्चा चोर उठा ले गए। थैले में 1.70 लाख रुपये रखे थे। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव तालफरा निवासी पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह शनिवार को पत्नी राजवती व भतीजे के साथ सौंख स्टेट बैंक से 3.10 लाख रुपये निकालने आया था। उसे अपने बीमार धेवते को चिकित्सक को भी दिखाना था। वह पत्नी और धेवते को चिकित्सक की दुकान पर बैठा कर बैंक से रुपये निकालने चला गया। बैंक से उसने 3.10 लाख रुपये निकाले। 1.40 लाख रुपये जेब में रख लिए।
1.70 लाख रुपये थैला में रख लिए। वह चिकित्सक की दुकान पर पहुंचा। कुछ देर बाद उसने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। थैला काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान दो बच्चे आए और काउंटर से रुपयों के थैले को ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित गजेंद्र सिंह का कहना है कि बैंक प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखाए। चौकी प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि दोनों बच्चों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें