फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: झाड़ी हनुमान जी का पंचामृत से हुआ अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। शेरगढ़-नौहझील रोड स्थित सिद्ध स्थली झाड़ी हनुमान मंदिर का 30वां वार्षिकोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। महंत राम रतनदास ने मंत्रोच्चारण के मध्य हनुमान जी का पंचामृत से अभिषेक किया।
विज्ञापन

हनुमान जी के विग्रह का पवित्र नदियों के जल से स्नान कराया। उसके उपरांत पंचामृत से अभिषेक किया गया। अयोध्या के संत राम कल्याण दास महाराज एवं सुदामा कुटी वृंदावन के संतों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में भक्तों ने कलश शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महंत रामरतन दास ने बताया कि कोरोना के चलते वार्षिकोत्सव साधारण तरीके से मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। आचार्य जुगल किशोर शास्त्री ने भागवत कथा के प्रवचन करेंगे।
इस अवसर पर रामबाबू शर्मा, उमेश शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश अग्रवाल, कलुआ सेठ, मुकेश अग्रवाल, नाहर सिंह प्रधान, अनिल, शंकर त्रिपाठी, संजय पुजारी, हरिओम कटारा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें