फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना के घाटों की सफाई शुरू, नगर निगम के सफाईकर्मी जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम ने यमुना के घाटों की सफाई शुरू करा दी है। रविवार को यमुना के विश्रामघाट से लेकर कई घाटों पर जमी गंदगी को हटाया गया। गंगा दशहरा से पूर्व यह कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम के जेडएसओ (जोनल स्वास्थ्य अधिकारी) सुरेंद्र यादव, पर्यवेक्षक महेश काजू के नेतृत्व में सफाईकर्मी गंदगी निकालने में जुटा दिए। 50 कर्मचारियों के दल ने विश्रामघाट से पानी कम होने पर सड़ांधयुक्त कीचड़ को तसलों से भरकर बाहर निकाल दिया है। अब जेसीबी और पोकलेन मशीन से गाद को बड़ी मात्रा में निकालने की प्लानिंग की जा रही है। जेडएसओ का कहना है कि सोमवार से सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अगले दो-तीन दिन में समूचे विश्रामघाट के सामने से गाद हटा दी जाएगी।
ज्ञात रहे कि बीते दो-तीन दिन से यमुना में एकदम तेजी से जल का प्रवाह कम होने से छह सीढ़ी जल नीचे उतर गया है, जिस कारण बड़ी मात्रा में गंदगी युक्त कीचड़ गाद निकल आई है। गर्मी के कारण घाट क्षेत्र पर रहने वाले नागरिक बदबू से परेशान हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने जल स्तर कम होने की जानकारी मिलते ही यमुना घाटों से गाद निकालने के आदेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें