फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बीएसएफ जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के गणेशरा के पास बाकलपुर बंबे किनारे खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के बायीं तरफ बगल में गोली मारी गई, जोकि कमर के पास निकल गई। महिला घर से तीन नवंबर को मोबाइल पर बात करते हुए निकली थी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने दिवाली पर महिला के शव को कब्जे में लिया। मृतका के पिता ने थाना हाईवे में पति और उसके छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली छाता के गांव नरी निवासी नरेंद्र सिंह बीएसएफ का जवान है, जोकि श्रीनगर में तैनात है। पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ बाकलपुर में महावीर के मकान में किराए पर रह रहा था। तीन नवंबर की शाम पूजा फोन पर बात करतेे-करते घर से निकल गई और रातभर नहीं पहुंची। महिला के पास रह रही उसकी मां गंगा व पिता नवल सिंह निवासी सांखी को बताया गया। इसी बीच बांकलपुर बंबे पर महिला का शव मिलने की जानकारी हुई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त पूजा के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम गृह पर मृतका के पिता नवल सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे दामाद को फोन किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 7:30 बजे उसने बताया कि पूजा की हत्या हो चुकी है। पिता का कहना है कि जब उन्हें मथुरा में रहते हुए घटना की जानकारी नहीं थी और दामाद को इतनी दूर रहते हुए जानकारी है, इससे लगता है कि पूजा की हत्या की साजिश उसके पति ने रची है। पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी, जो जेवरात पहने थी वह भी जस के तस मिले हैं।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने दामाद नरेंद्र सिंह और उसके भाई कमल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की 4 साल की बेटी पल्लवी और तीन साल का बेटा आदित्य है। महिला का विवाह छह साल पहले ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें