फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बहन का पक्ष लेने पहुंचे भाई की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मथुरा। जयप्रकाश फाइल फोटो।
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। बहन के साथ देवरानी के विवाद की सूचना पर पहुंचे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जीजा काभाई (बहन का देवर) अवैध हथियार से गोली मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मगोर्रा पुलिस पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

नैनूपट्टी ग्राम पंचायत के नगला माढ़ा चौथईया में रविवार को राजपाल और नेत्रपाल सिंह की पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसकी सूचना पर नेत्रपाल का साला जयप्रकाश गांव पहुंच गया। वहां बात इतनी बढ़ गई कि राजपाल ने नेत्रपाल सिंह के साले जयप्रकाश पर गोली चला दी। गोली लगने से साले जयप्रकाश (२४) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद पूरा परिवार फरार हो गया।
लोगों ने बताया कि रविवार को राजपाल की पत्नी मुनेश और नेत्रपाल की पत्नी प्रीति देवी में कहासुनी हो गई थी। प्रीति ने इसकी जानकारी अपने मायके पानीगांव वालों को दी। रविवार देर रात करीब ८ बजे प्रीति का भाई जयप्रकाश समेत तीन परिजन बहन के घर पहुंचे और जयप्रकाश ने झगड़े के बारे में जानकारी ली। मारपीट की घटना की सुनकर विवाद बढ़ गया। राजपाल ने जयप्रकाश पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में युवक की हत्या हुई। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें