फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ब्रजयात्रियों का जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
राधारानी ब्रजयात्रा में चलते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। राधारानी ब्रजयात्रा गणेशरा से निकल कर आकाश चारिणी पूतना के गांव खेचरी पहुंची। यहां ग्रामीणों ने यात्रियों को सब्जी पूड़ी खिला कर प्रेम का इजहार किया। बाटी व राल में ब्रजयात्रियों का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

जुल्हैंदी में बाल भोग कराया गया। सूर्य कुंड के दर्शन कर यात्री राधारानी की नानी मुखरा के गांव मुखराई पहुंचे। ब्रजयात्री राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह, नर सिंह, राजकुमार, साध्वी गोचारिका, ललिता देवी, अर्चना, ब्रजबाला आदि के साथ हरिनाम संकीर्तन महामंत्र जाप करते हुए पड़ाव स्थल पाली ब्रह्मणान पहुंचे।
राधाकांत शास्त्री ने बताया कि ब्रजयात्रा पाली ब्रह्मणान में पड़ाव किया है। पदयात्रा दो दिन गोवर्धन क्षेत्र में पड़ाव करेगी। इसके बाद गिरिराज परिक्रमा कर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें