छाता (मथुरा)। हाईवे पर शुक्रवार की रात गौंहारी केे निकट कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है।
छाता कोतवाली के गांव गौंहारी निवासी हेतराम (50) पुत्र चिरमोला साले मनफूल (45) निवासी दतिया गोवर्धन के साथ बाइक से शाम 7:30 बजे कंपनी में काम कर गांव जा रहे थे। गौंहारी कट के निकट सड़क क्रॉस करते समय दिल्ली की ओर से आ रही इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हेतराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि मनफूल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान शनिवार को सुबह उसकी भी मौत हो गई। बताया गया कि दोनों शाम 7:30 बजे कंपनी में काम कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।