फरह (मथुरा)। परखम चौराहा रेलवे फाटक के पार स्थित एक परचून की दुकान से ग्राहक बन कर आए एक बच्चे ने नोटों से भरा बैग पार कर दिया। दुकानदार को जैसे ही पता लगा, उसके होश उड़ गए।
चौराहे पर कस्बे के मोहन लाल की परचून की दुकान है। बुधवार की शाम मोहन लाल भतीजे को दुकान पर छोड़ कर टॉयलेट गया था। तभी दुकान पर एक बालक आया और साबुन मांगा। दुकानदार कुर्सी छोड़ कर साबुन निकालने लग गया। मौका देखकर सात वर्षीय बच्चे ने काउंटर से बैग पार कर दिया। दुकानदार ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये थे। बच्चे की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।