फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 61 जोड़े की गोदभराई व सगाई समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सामूहिक लग्न सगाई के कार्यक्रम में कतार में सजे बैठे वर एवं लग्न चढ़ा रहे वधू पक्ष के लोगों का दृश्य किसी महोत्सव से कम नहीं था। मंत्रोच्चारण के साथ एक मंडप के नीचे एक साथ होती रस्मों से सभी कुरीतियों एवं अलगाव के बंधन टूटते नजर आए।
विज्ञापन

ब्रज प्रभात सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के तहत रविवार को वसुंधरा इंक्लेव में आयोजित हुए सामूहिक सगाई लग्न समारोह का कार्यक्रम का शुभारंभ कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, त्रिलोकचंद, संजीव जाविया, भागवत वक्ता धर्म महाराज, तरुण सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्रोच्चारण के साथ 61 वर एवं कन्याओं को विवाह चौकियों पर बिठाया और सगाई लग्न की रस्में पूरी हुईं। इस बीच कन्याओं की गोद भराई की रस्म हुई।
भागवत वक्ता धर्मजी महाराज ने कहा कि बेटी की शादी कराने से बेहतर पुनीत कार्य कुछ भी नहीं होता। यह सौभाग्य की बात है कि हम लोग बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में एकजुट हुए हैं। कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि जिस आंगन में बेटियां होती हैं वे भाग्यवान होते हैं। उन्होंने बताया कि सभी 61 जोड़े 15 नवंबर को कोकिलावन में दांपत्य बंधन में बधेंगे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल गोयल, देशबंधु जाविया, पंकज भार्गव योगेश धानौतिया, विवेक उपाध्याय, धर्मपाल बघेल, मनीष जैन, अनिल प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें