फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना पीड़ित महिला की मौत के बाद हाथों से उतार लीं चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के एक प्रमुख अस्पताल के चिकित्साकर्मियों पर कोविड-19 वार्ड में भर्ती मरीज की मौत के बाद उसके हाथों से चूड़ियां चोरी करने का आरोप लगा है। मामले में मृतका के पति ने वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वाक्या 5-6 जून 2021 का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जयसिंहपुरा निवासी दिनेश शर्मा एडवोकेट ने कोरोना पीड़ित पत्नी कुसुम शर्मा को ब्रज हेल्थ केयर एवं रिसर्च सेंटर वृंदावन के कोविड वार्ड में 16 मई को भर्ती कराया था, जिसका इलाज 5 जून तक चला। पीड़ित के मुताबिक 5 जून की शाम वह बच्चों के साथ पीपीई किट पहनकर पत्नी से मिला। इस वक्त उसने पत्नी का वीडियो भी बनाया, जिसमें पत्नी के दोनों हाथ में सोने की दो-दो चूड़ियां दिख रही हैं। उसके बाद वह रात में घर वापस आ गए। रात करीब साढ़े 12 बचे अस्पताल से फोन आया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब हो गई है जल्दी आ जाएं। वह अस्पताल पहुंचा तो वहां नर्सिंग स्टाफ ने उसकी पत्नी की मौत की बात बताई और पीपीई किट में पैक करके शव सौंप दिया।
दाह संस्कार के वक्त उसे ज्ञात हुआ कि मृतका के दोनों हाथों में 22 ग्राम की सोने की चार चूड़ियां थीं, पर वह गायब है। कोतवाली में दर्ज कराए गए इस मुकदमे में ब्रज हेल्थ केयर सेंटर के कोविड वार्ड इंचार्ज डॉ. चेतन्य गुप्ता, प्रबंधक जगवीर सिंह, रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर पप्पू सिंह, नर्सिंग स्टाफ पुरुषोत्तम व रामदत्त, वार्ड ब्वाय जगदीश व टीटू को नामजद किया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही जांच करके कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल के प्रबंधक जगवीर सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें