मुड़िया मेला की तैयारियों को लेकर मंथन करते एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ गौरव त्रिपाठी।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज धाम में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं में प्रशासन जुट गया है। एसडीएम ने सीओ के साथ बैठक कर पार्किंग स्थल, शौचालय, अतिक्रमण हटाने आदि व्यवस्थाओं पर मंथन किया।
गोवर्धन का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला इस बार 10 से 14 जुलाई तक होगा। मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं। मुड़िया मेला में पहले से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
शनिवार को एसडीएम संदीप वर्मा ने सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर मंथन किया। मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए पहले से बेहतर क्या कर सकते हैं, इस पर गहनता से चर्चा की गई।
इस बार 50 से अधिक पार्किंग स्थल बनेंगे
मुड़िया पूर्णिमा मेला में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए इस बार 50 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। पहले 42 पार्किंग स्थल बनाए जाते थे।
मुड़िया पूर्णिमा मेला 10 से 14 जुलाई तक आयोजित होगा। इस बार पहले से अधिक भीड़ आने की उम्मीद है। इस बार 50 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। मानसी गंगा व राधाकुंड पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम व अतिक्रमण हटवाने आदि व्यवस्थाओं पर मंथन किया जा रहा है।
-संदीप वर्मा, एसडीएम गोवर्धन।