फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लखनऊ जेल से भागे हत्यारोपी की मथुरा मेें तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लखनऊ जेल से भागे हत्यारोपी राकेश उर्फ फौजी की तलाश में गुंसाईगंज थाने की पुलिस ने मथुरा में कई स्थानों पर तलाश की, पर कामयाबी नहीं मिल सकी है। लखनऊ से भागे हुए हत्यारोपी की लोकेशन मथुरा में मिलने पर लखनऊ पुलिस की एक टीम ने मथुरा में डेरा डाल रखा है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद हाथरस के रहने वाला राकेश लखनऊ की जेल से फरार हो गया था। हत्या में निरुद्ध आरोपी की लोकेशन लखनऊ के गुंसाईगंज थाना पुलिस को मथुरा में मिली। पुलिस टीम ने शहर, गोवर्धन और छाता में हत्यारोपी की तलाश की, पर हाथ नहीं लग सका। मथुरा पुलिस के सहयोग से लखनऊ पुलिस लगातार हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है। थाना गुंसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि जेल से भागने के बाद हत्यारोपी की लोकेशन मथुरा मिली थी। तभी से मथुरा में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें