नौहझील (मथुरा)। एसओजी और नौहझील पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हत्थे चढ़ गया। उसके दाहिनी टांग में गोली लगी तो इनामी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
एसपी देहात श्रीशचंद को खबर मिली कि 50 हजार का इनामी मुकेश निषाद पुत्र रामस्वरूप निवासी मीरपुर आ रहा है। शुक्रवार को एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और नौहझील प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने टीम के संग घेराबंदी कर ली।
नौहझील के जंगल पारसौली में इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इनामी के दाहिनी टांग में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी देहात ने बताया कि साल 2017 से लूट की वारदातों में इनामी फरार चल रहा था। सूचना पर मुठभेड़ में इनामी घायल हुआ है। फिलहाल उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस की गोली से इनामी घायल हुआ है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।