फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : बंद कंटेनर से ले जाए जा रहे थे 22 गोवंश, कराए गए मुक्त, एक गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कंटेनर से 22 गोवंशों को मुक्त कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राजकमल ने बताया कि कंटेनर चालक मिरषाद निवासी नूंह, मेवात को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना फरह में गोरक्षकों ने महुअन टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह बंद कंटेनर घेरकर २२ गोवशों को मुक्त कराया। इन सभी को वृंदावन गोशाला भेजा गया है। इस दौरान टोल प्लाजा पर जाम लग गया और टोल एक घंटे तक फ्री रहा। टोल प्रबंधक कुलदीप ने इस संबंध में एक गोरक्षक के खिलाफ एक घंटे तक टोल फ्री चलाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 4 बजे गो रक्षक दल की टीम ने आगरा की तरफ से मथुरा की तरफ जा रहे एक बंद कंटेनर को महुअन टोल प्लाजा पर घेरकर पकड़ लिया। चालक वाहन से कूदकर भागने लगा। उसे गोरक्षकों ने पकड़ लिया। कंटेनर से 22 गोवंशों को मुक्त कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राजकमल ने बताया कि कंटेनर चालक मिरषाद निवासी नूंह, मेवात को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दास्तां तो उसने भी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें