फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 17 टन लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास में जुटा है। इस काम में शहर के समाजसेवी भी पूरी मदद कर रहे हैं। बुधवार को 17 टन लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर पहुंच गया। अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए रविवार को 20 टन लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी व उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि वह लगातार प्रशासन की मदद कर रहे हैं। उड़ीसा से लिक्वड ऑक्सीजन मंगाई जा रही है। चूंकि मथुरा से उड़ीसा की दूरी करीब तीन हजार किलोमीटर है, लिहाजा एक टैंकर को पहुंचने में करीब पांच दिन लगते हैं। इसलिए प्रशासन की मदद से व्यवस्था की गई है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए टैंकरों के आने-जाने का क्रम जारी रहे।
उन्होंने बताया कि टैंकर आने के बाद प्रशासन की जिम्मेदारी होती है कि किस-किस अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है। बीच में इंदौर से एक टैंकर ऑक्सीजन मंगवाई गई थी लेकिन मथुरा के अस्पतालों में इससे पूरी आपूर्ति नहीं सकती थी, लिहाजा उड़ीसा में बात की गई और तब से लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल रह रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद से मथुरा में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें