फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीन सौ किसानों को दिए 1500 फलदार पौधे

विज्ञापन
बाटी ग्राम स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधों का वितरण किसानों को किया गया। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ग्राम बाटी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खुशहाली फाउंडेशन एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान में फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किसानों को किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने छात्रों एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षों ने मानव के साथ आदिकाल से अपनी मित्रता निभाई है। उन्होंने कहा कि वृक्ष से हमें ऑक्सीजन जैसी बहुमूल्य वस्तु के साथ, फल, फूल लकड़ी आदि प्राप्त होती है। यदि ब्रज वसुंधरा का वास्तविक शृंगार करना है तो जन जन को पौधरोपण अभियान के लिए आगे आना पडे़गा। खुशहाली फाउंडेशन के नितेश पाल ने कहा कि हम गत 4 वर्षों से अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर यह कार्य कर रहे हैं। अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र शर्मा, बाटी ग्राम के पूर्व प्रधान मदन सिंह, अध्यापक विवेक सिंह एवं भगत सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें