फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 12वीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मथुरा। छात्रा कल्पना फ़ाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी की कृष्णकुंज कॉलोनी रॉची बांगर में छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। म्यूजिक सिस्टम की आवाज कमरे में गूंज रही थी। पत्नी को दवा दिलवाकर लौटे भाई ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर मोबाइल पर भी फोन भी किया। बाद में पड़ोसी के घर से अंदर झांककर देखा तो भाई दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। भाई सुसाइड की बात से इंकार करते हुए इसे हत्या बता रहा है, जबकि पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी की कृष्णकुंज कॉलोनी निवासी सुलेंद्र सिंह सीआईएसएफ (सिपाही) में हैं और नोएडा के सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर तैनात हैं। वह पत्नी के साथ नोएडा में रहते हैं। बेटी कल्पना (18) भाई और भाभी के साथ मथुरा में रहती थी। 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का रविवार की दोपहर शव पंखे से लटका देख भाई दंग रह गया। सूचना पर थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही नोएडा से मां और पिता भी आ गए। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह तो साफ है कि फंदा लगाकर छात्रा ने सुसाइड किया है, पर सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
तीन भाइयों की इकलौती बहन थी कल्पना
तीन भाइयों की इकलौती बहन द्वारा सुसाइड कर लेने की घटना से पूरा परिवार सदमे में है। सबसे बड़ा भाई जितेंद्र सिंह, दूसरे नंबर का भाई त्रिवेंद्र सिंह और तीसरे नंबर का भाई सूरज सिंह है। इकलौती बहन की मौत पर तीनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सुसाइड नहीं, बल्कि उनकी बहन की हुई हत्या
मृतका छात्रा के सबसे बड़े भाई जितेंद्र सिंह का आरोप है कि उनकी बहन ने सुसाइड नहीं किया है। उसकी हत्या की गई है। अंतिम संस्कार के बाद थाना रिफाइनरी में तहरीर दी जाएगी। उनकी बहन की मौत से पहले डेढ़ घंटे तक उसकी किससे बात हुई है, यह पुलिस जांच करके सच सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें