फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चेन लूट व गोलीकांड का आरोपी 12 को अलीगढ़ जेल से लाया जाएगा मथुरा कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के छत्ता बाजार में चेन लूट और गोलीकांड के आरोपी विष्णु गौतम 12 जुलाई को मथुरा की कोर्ट में लाया जाएगा। यहां से मथुरा की कोतवाली पुलिस रिमांड पर ले सकती है। खास यह है पांच पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं, पर अभी तक दूसरे लुटेरे को पकड़ने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन

बता दें 26 जून को छत्ता बाजार में लता चतुर्वेदी के गले से चेन लूटकर भाग रहे दो लुटेरों का विरोध सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी ने किया। इस पर लुटेरों ने उनकी पीठ में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आसानी से लुटेरे अलीगढ़ तक पहुंच गए। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पांच टीमें खुलासे के लिए लगाईं। पुलिस अलीगढ़ के लुटेरे विष्णु गौतम तक पहुंच भी गई, पर पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही। विष्णु ने पुलिस को धता बताकर अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
पुराने मामले में वह अलीगढ़ जेल चला गया और मथुरा पुलिस केवल हाथ मलती रह गई। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई को विष्णु को मथुरा कोर्ट लाया जाएगा। अलीगढ़ जेल से यहां लाने पर मथुरा पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। दूसरे लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जुटीं हुई हैं। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें