फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अब ब्लॉक प्रमुखी के लिए हलचल, जोड़-तोड़ में जुटे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में जाने के बाद सभी दस ब्लॉकों पर ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रमुख राजनीतिक दल ब्लॉक प्रमुख की सीट को अपने-अपने खाते में डालने के लिए बीडीसी सदस्यों का समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की सीट पर दावा करने वाले दावेदारों ने अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों को टूर पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जितना रोचक चुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष का रहा, उससे अधिक ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होने जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है लेकिन ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर दावा करने वालों ने सियासी विसात बिछाना शुरू कर दी है। दावेदारों ने जीत का आंकड़ा जुटाने के लिए बीडीसी सदस्यों को बाहर भ्रमण पर भेज दिया है।
सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि अभी ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए शासन से कोई तिथि नहीं मिली है। मतदान से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर राया में दो महिला बीडीसी सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से ब्लॉक क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें