मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र कस्बा औरंगाबाद में तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत युवक की माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं हादसे में 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में कराया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
स्थानीय निवासी सुशील निषाद ने बताया कि बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे, तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की मासूम बच्ची आयरा और 20 साल के प्रशांत की माैत हो गई। महिला गंभीर घायल हो गई। दो लोगों को मामूली चोट लगीं हैं।