फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
कोसीकला में पेंट की दुकान में आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग के बाईपास तिराहे के समीप सर्विस रोड पर स्थित पेंट की दुकान में संदिग्ध हालत में भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर पेंट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का पेंट, मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव दौताना निवासी राहुल सैनी की बाईपास तिराहे के समीप सर्विस रोड पर पेंट की दुकान है। बुधवार रात राहुल रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने गांव चले गए। रात में दुकान बंद होने के कारण वहां किसी को आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे बाईपास से गुजर रहे राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में दुकान के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना दुकान स्वामी राहुल सैनी को दी। सूचना मिलते ही राहुल सैनी मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर आग तेजी से फैल रही थी। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकान में पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया और उसे आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें