फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का दर्जा न मिलने पर रोका अंतिम संस्कार

Wed, 01 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
राया के गांव भकंडी निवासी सीआरपीएफ जवान राकेश कुमार सोलंकी को शहीद का दर्जा देने की मांग करते हुए परिवारीजनों शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जवान की मंगलवार की सुबह जम्मू में मौत हो गई थी। बुधवार की रात अफसर शव लेकर जवान के गांव आए। खबर लिखे जाने तक जवान के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।  

राया के गांव भकंडी निवासी राकेश कुमार सोलंकी (45) सीआरपीएफ में 22 साल पहले सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। वहां मंगलवार को सुबह उनकी मौत हो गई। जम्मू से राकेश के साथी जवान शव लेकर बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव भकंडी पहुंचे। परिवारीजनों ने साथी जवानों से राकेश की मौत का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सैनिक की मृत्यु के बाद मिलने वाले शहीद के दर्जा वाले कागजात मांगे। कागजातों में शहीद का दर्जा नहीं होने पर परिवारीजन भड़क उठे। इस पर घरवालों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर सीओ महावन सुरेन्द्र यादव, राया पुलिस, स्थानीय लोग और नेता जुट गए।

देर रात तक जवान और अधिकारी परिवारीजनों को नियमावली व अन्य जानकारी देकर संतुष्ट करने में जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें