फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ पीतंबर का अंतिम संस्कार

Sun, 10 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शहीद
विज्ञापन
कस्बा निवासी नर्सिंग असिस्टेंट पीतंबर सिंह का सैनिक सम्मान के साथ गमगीन माहौल में रविवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। ज्ञात रहे पीतंबर सिंह की गंगानगर में ड्यूटी के दौरान शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह शव आते ही कस्बे में उनके अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ जुट गई। चार वर्ष पूर्व कस्बे के मारूफ  मोहल्ला निवासी खरग सिंह उर्फ  खरगा के छोटे पुत्र पीतंबर सिंह आर्मी के नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कोलकाता में भर्ती हुए थे।

इसके बाद राजस्थान के गंगानगर में आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। बीते मंगलवार को आकस्मिक अवकाश लेकर अपने घर चौमुंहा आए थे। शाम को अपनी पत्नी राधा को लेकर वापस ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात मुख्यालय से पीतंबर की मौत की खबर आई। परिवारीजन रात में ही गंगानगर के लिए चले गए। पीतंबर को उनके बडे़ भाई तोताराम के पुत्र कान्हा ने मुखाग्नि दी। मां रूमा देवी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व नवरात्रों में ही उसके बड़े पुत्र तोताराम की पत्नी की थ्रेसर में आने से मौत हो गई थी। पीतंबर की सवा वर्ष पहले ही शादी हुई थी, अभी उस पर कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें