मंगल क्रिकेट अकादमी ने विपक्षी टीम पर 37 रन की बढत बनाकर जीत अपने नाम की
रिफाइनरी। मंगला क्रिकेट अकादमी ने बीबीआर अंतरराष्ट्रीय स्कूल के खिलाफ एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में 37 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अकादमी ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले का आयोजन बीबीआर अंतरराष्ट्रीय स्कूल में हुआ।
मैच के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच श्रीदीप मंगला रहे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स और मुंबई रणजी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। बीबीआर अंतरराष्ट्रीय स्कूल के अध्यक्ष ठाकुर रामजीलाल ने टॉस कराया, जिसे जीतकर मंगला क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मंगला क्रिकेट अकादमी की टीम की कप्तानी कन्हैया ठाकुर ने की, जबकि बीबीआर अंतरराष्ट्रीय स्कूल की कमान दीपक ठाकुर ने संभाली।
मैच में प्रेम सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ध्रुव कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और निशांत कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा और उप-प्रधानाचार्य सतीश चंद्र शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
मैच के समापन पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। शर्मा ने जोर दिया कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासन, एकता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंगल क्रिकेट अकादमी ने विपक्षी टीम पर 37 रन की बढत बनाकर जीत अपने नाम की