फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और पति का कत्ल: पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कुचला सिर; पत्नी और रिश्तेदार पर शक

Tue, 10 Nov 2026 02:38 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में रामसेवक प्रजापति की बेरहमी से हत्या कर शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। ईंट-पत्थर से सिर कुचलने और चाकू से वार के निशान मिले हैं। पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर परिजनों ने आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास  निवासी रामसेवक प्रजापति (38) की प्रेम प्रसंग के विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला। हत्यारों ने ईंट-पत्थर से सिर कुचलने के साथ ही चाकू से भी कई वार किए। मृतक के गले में पहनी चेन से गला कसने और गर्दन काटने के निशान भी मिले हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के दोस्त संजय कुमार के अनुसार, रामसेवक दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रहकर डंपर पर पल्लेदारी करता था। उसकी पत्नी सीमा करीब डेढ़ साल से उससे अलग रह रही थी। आरोप है कि पत्नी के मृतक के परिवार के ही आकाश नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या में पत्नी और आकाश की संलिप्तता की अभी पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, रामसेवक आठ नवंबर की रात करीब नौ बजे से लापता था। अगले दिन दिल्ली से फोन आने पर उसकी हत्या की जानकारी मिली। मृतक के भतीजे राहुल कुमार निवासी हाथरस ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास सिर कुचलने में इस्तेमाल किया गया पत्थर, चाकू और तीन जोड़ी चप्पलें बरामद हुई हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से गुमशुदगी के दर्ज कराई गई थी। पुलिस तलाश कर रही थी 10 नवंबर को हाईवे किनारे गड्ढे में रामसेवक का शव मिला है। इसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें