फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मेहनत को परिचय बनाएं, सफलता खुद पता पूछेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बोधिसत्व सामाजिक सुधार एवं विकास समिति की ओर से गोवर्धन चौराहा स्थित जयश्री कॉम्प्लेक्स में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10 व 12 में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले 300 मेधावियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन


उद्घाटन करते हुए बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा मेहनत को अपना परिचय बनाएं, सफलता स्वयं आपका पता पूछेगी। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी (दिल्ली) एसके गौतम ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए छात्रों को देश विकास में योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अपर जिला जज प्रीतम सिंह व एसपी सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रो. केदार सिंह ने की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निकी, डिम्पल रानी और स्वाति सिंह को साइकिल देकर भीम रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। अन्य विजेताओं को ट्रैवल बैग, पिट्ठू बैग, डॉक्यूमेंट फाइल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिए गए। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार भूकेश ने बताया कि 34 मेधावियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया, जिन्हें मौके पर पहली किस्त भी वितरित की गई। इस दौरान डॉ. रुमा कुमारी, डॉ. भारती सागर, डॉ. शशि किरण, राजकमल, प्रमोद कुमार भूकेश, धर्मसिंह, अमित प्रकाश, जितेन्द्र सिंह, रवि दिवाकर, केशव कर्दम और बनी सिंह सागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें