फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खड़ेरा में गंदगी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। ग्राम पंचायत नरहोली जुन्नारदार के मजरा खड़ेरा की बदहाल सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों की अनदेखी और ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायती राज अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मजरा खड़ेरा में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। नालियां जाम हैं। रास्तों पर गंदगी और कीचड़ है। गांव में जगह-जगह जलभराव है। विकास कार्यों की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन मामलों की शिकायत करने पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। ग्रामीणों ने सफाई कार्यों की जांच कराते हुए सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। मंगलवार से संबंधित अधिकारी गांव पहुंचकर विकास कार्यों और सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, जोगेन्द्र, मुंशीलाल, पवन कुमार, महेश, शंकर, रवि कुमार, रूपो, रामकिशन, विष्णु कुमार, कृष्णा कुमार, बृजवासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें