फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर बड़ा फैसला, अब दिल्ली नहीं वृंदावन से होगा आगाज; तारीख पर भी आया नया अपडेट

Tue, 21 Jul 2026 03:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति कार सेवा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब 9 अगस्त को दिल्ली के बजाय वृंदावन स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की नक्काशी का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले 9 अगस्त को दिल्ली से प्रस्तावित कार सेवा की शुरुआत नहीं होगी, बल्कि वृंदावन स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ, जुलहेंदी में भूमि पूजन के साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों के चयन और नक्काशी का कार्य भी शुरू होगा। 
विज्ञापन



 

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु कारीगरों द्वारा उपयुक्त पत्थरों का चयन कर नक्काशी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी महाराज, पंचदश नाम जूना अखाड़ा से स्वामी चक्रपाणि महाराज, निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास महाराज, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर वेदमूर्ति महाराज, श्रीचित्रगुप्त अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर लाल बाबा पुजारी जागेश्वर धाम अल्मोड़ा प्रपन्नााचार्य अवधेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज चंद्रदेव, महाराज महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, भंडारी बाबा लाल बाबा सहित देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहेंगे।

 
विज्ञापन

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि 9 अगस्त का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रति श्रद्धा, आस्था और मंदिर निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई 2026 को स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए कार सेवा का आह्वान किया था, जिसके बाद यह विषय व्यापक चर्चा का केंद्र बना पूरे ही देश से संत महापुरुषों और कृष्ण भक्तों सनातनियों का समर्थन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें