फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपांशु हत्याकांड: 18 घंटे बाद भी न उठी अर्थी, अंतिम संस्कार रोककर धरने पर बैठे परिजन; जानें वजह

Tue, 21 Jul 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किशनी के हरराजपुर गांव में गोलीकांड में मारे गए 18 वर्षीय दीपांशु के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
हिमांशु की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरराजपुर में शनिवार रात हुए गोलीकांड में 18 वर्षीय दीपांशु की मौत के बाद मंगलवार को माहौल पूरी तरह गमगीन और तनावपूर्ण बना रहा। पोस्टमार्टम के 18 घंटे बाद भी दोपहर करीब 11:30 बजे तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वहीं प्रशासन परिवारीजनों को मनाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। मृतक की मां और बहनों की प्रमुख मांग है कि नामजद आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। वहीं इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध बताते हुए उनको हटाने की मांग की गई। 

 

परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस तैनात रही। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी और एसडीएम किशनी नवनीता राय लगातार परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे।

 
विज्ञापन

इस दौरान मृतक दीपांशु की मां और बहनों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने रोते हुए अधिकारियों को बताया कि पांच बेटियों के बाद दीपांशु उनके घर का इकलौता बेटा था और उसकी हत्या से परिवार का सहारा छिन गया। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, लेकिन अब वे अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पाएंगी। फिलहाल प्रशासन परिजनों को समझाने में जुटा है, जबकि गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें