फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर ओवरफ्लो, 500 एकड़ फसल डूबी

विज्ञापन
मथुरा। राया-मांट मार्ग पर जाम लगाते किसान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट। मांट ब्रांच गंग नहर से अधिक पानी छोड़े जाने से माइनर ओवरफ्लो हो गई। इससे छह गांवों के किसानों की 500 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई। गुस्साए किसानों ने राया-मांट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस समय मांट ब्रांच गंग नहर की सफाई का काम चल रहा है। शुक्रवार को अचानक नहर में पानी आ गया। इसे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने राधारानी मानसरोवर के लिए गई माइनर में छोड़ दिया। माइनर में अधिक पानी आने से माइनर ओवरफ्लो हो गई।
गांव सौर गुद्दर, भूतिया, चौकड़ा, धौरी कुटी सहित छह से अधिक गांवों के किसानों की 500 एकड़ खेतों में कटी और पकी खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार दोपहर गुस्साए किसानों ने राया-मांट मार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगा रहा, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बाद में पहुंची मांट पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सौर गुद्दर निवासी किसान श्रीपाल ने बताया की माइनर की अभी तक सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें