फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की

विज्ञापन
मथुरा। ई-रिक्शा पर बैठी महिला। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। एक महिला ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली और बांकेबिहारी पुलिस चौकी इंचार्ज पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने हरि निकुंज चौराहे पर खुद को और अपने ई-रिक्शे को आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृंदावन निवासी महिला पुष्पा देवी ने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस और चौकी इंचार्ज होंगे। एक युवक ने घटना का वीडियो बनाया जिसे पुलिसकर्मियों ने जबरन डिलीट करवा दिया, लेकिन कुछ अन्य लोगों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। मामला शांत होने के बाद भी पुलिस ने महिला के ई-रिक्शा के टायर पंचर कर दिए, जिससे उसकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन


मामला संज्ञान में आया है। महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-शैलेश कुमार पांडेय, डीआईजी/एसएसपी मथुरा।

महिला चालक ई-रिक्शा निर्धारित मार्ग पर नहीं चला रही थी। रोकने पर हंगामा कर दिया। पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं।
-रवि त्यागी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वृंदावन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें