फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दोनों बेटियों की हुई रुकाई, करनावल में 7 मार्च को बजेगी शहनाई

विज्ञापन
मथुरा। शादी रुकाई की रस्म के दौरान रखा सामान और मौजूद लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। करनावल के पीड़ित परिवार के लिए शुभ घड़ी आ गई है। दोनों बेटियों का रिश्ता तय हो गया है। अब 7 मार्च का शहनाई बजेगी और बैंजबाजे के साथ बरात गांव पहुंचेगी। रविवार को रीति-रिवाज के साथ रोके की रस्म संपन्न हुई। बेटियों का रिश्ता तय होने के बाद परिवार और रिश्तेदार काफी खुशी हैं।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के दो बेटियों की शादी टूटने के बाद उनके सपने भी टूटकर बिखर गए थे, लेकिन अब फिर से ये बेटियां जीवन के सुहाने सफर के सपने देख सकेंगी। परिवार और रिश्तेदारों नौ दिनों तक अधिक मेहनत के सुखद परिणाम मिले हैं। दोनों बेटियों के लिए एक ही घर में रिश्ता मिल गया है। सगे भाइयों के साथ ही सगी बहनों की शादी संपन्न होगी। रविवार को शहर में मुख्य डाकघर के पास रोके की रस्म निभाई गई। दोनों बेटियों का रिश्ता पक्का किया गया।
शादी के लिए 7 मार्च की तारीख तय हुई। इसी दिन गांव में बैंडबाजे के साथ बरात आएगी। पूर्व शादी समारोह स्थल पर ही फिर से शामियाना सजेगा और शादी की रस्में निभाई जाएंगी। करनावल के पार्षद राकेश यादव ने बताया कि दोनों बेटियों की शादी हो रही है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। वे शादी समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कम समय में करनी होंगी ज्यादा तैयारियां
बेटियों की शादी की तैयारी के लिए अब तीन दिन का ही समय शेष है। ऐसे में कम समय में ज्यादा तैयारियां करनी होंगी। परिवार के सदस्य शादी की तैयारी में जुट गए हैं। बेटियों के पिता कहते हैं कि उनके लिए बेटियों की शादी होना किसी जीवनदान जैसा है। बेटियां अपने घर में खुश रहें, यही उनकी कामना है।

पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न होगा विवाह
इस बार विवाह में कोई ऊंच-नींच न हो इसके लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल की मौजूदगी में इस बार विवाह की रस्में संपन्न होंगी। पुलिस-प्रशासन को भी शादी की तारीख तय होने के बाद सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें