फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में जीव हत्या पर प्रतिबंध के लिए महापंचायत 17 जून को

विज्ञापन
गोवर्धन में हिंदू महापंचायत की जानकारी देते हिंदूवादी व गोरक्षक।
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी में जीव हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, लव जेहाद व धर्मांतरण के विरोध में हिंदू महापंचायत का आयोजन 17 जून को शाम चार बजे से राधाकुंड मार्ग स्थित गोविंद वाटिका पर किया जाए।
विज्ञापन


रविवार को मुरारीकुंज में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि पावन भूमि पर जीव हत्या से श्रद्धालु और सनातनियों की भावना को ठेस पहुंचती है। इस भूमि को मांस, मदिरा और अंडा बिक्री से मुक्त किया जाए। धर्मांतरण को रोकना भी महापंचायत का उद्देश्य है।

गोरक्षक दल के धीरज कौशिक ने कहा कि की किसी भी जीव की एक बूंद रक्त इस धरा पर गिरने नहीं देंगे। नेत्रराज सिंह नीटू ने कहा कि महापंचायत में आगे की नीति बनाकर कार्य दिया जाएगा। करणी सेना के ठाकुर फतेह सिंह ने कहा कि जीव हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रेयस गुजराती, हेमंत शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें