फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में मारे गए डकैतों की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर के टैंटीगांव में व्यापारी के यहां डकैती डालने वाले पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लंबू को पुलिस ने मुठभेड़ में सात मई को ढेर कर दिया था। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम सदर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

23 अप्रैल की रात को बदमाशों ने टैंटीगांव के व्यापारी अजय अग्रवाल के घर में डकैती डाली थी। बदमाशों ने लाखों का माल साफ कर दिया था। सात मई को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू और धर्मवीर उर्फ लंबू को मुठभेड़ ढेर कर दिया था।
अब इसकी मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। एसडीएम आदेश कुमार ने जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास मृतकों से संबंधित कोई सूचना है, तो वह 25 मई तक एसडीएम कार्यालय में आकर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें