फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुपट्टे से फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दे दी जान

विज्ञापन
मथुरा। नगला रामताल में प्रेमी युगल के सुसाइड करने के बाद पहुंची पुलिस जानकारी जुटाते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन/छटीकरा (मथुरा)। प्रेमिका की शादी आगरा में पक्की हो जाने से क्षुब्ध प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। नाना के घर कमरे में दोनों एक ही दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे पर लटक गए। पुलिस के अनुसार चार साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। होडल का रहने वाला प्रेमी पिछले चार साल से अपनी ननिहाल वृंदावन के नगला रामताल में रह रहा था। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

होडल के कच्चा तालाब निवासी मंजीत (21) पुत्र मुकेश निवासी पिछले चार साल से अपने नाना प्रेम सिंह के घर वृंदावन के नगला रामताल में रह रहा था। बिजली मिस्त्री का काम करने वाले मंजीत का ननिहाल में पड़ोस की युवती से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। 27 मई (बुधवार) को युवती की शादी आगरा से पक्की हो गई। यह प्रेमी युगल को नागवार गुजरी।
बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल के पंखे पर लटके मिलने की सूचना पर सीओ सदर रमेश तिवारी और कोतवाल संजीव कुमार दुबे पहुंच गए। रमणरेती पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को उतारकर कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि एक ही दुपट्टे का फंदा बनाकर प्रेमी युगल ने जान दी है। फिलहाल नगला रामताल में माहौल शांत है। खास यह है कि दोनों ही एक ही जाति के थे।
विज्ञापन

प्रेमी युगल के सुसाइड से नगला रामताल में कोहराम
प्रेमी युगल के फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने से नगला रामताल मेें सनसनी फैल गई। हर कोई तरह-तरह की चर्चाएं कर रहा है। युवक तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। युवती पांच बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटे दो भाई और दो बहनें हैं। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। होडल से भी युवक का परिवार नगला रामताल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें