फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: मथुरा में हेमा मालिनी ने किया नामांकन, बोलीं- इस बार बचे हुए हर काम करूंगी पूरे

Thu, 04 Apr 2024 11:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Lok Sabha Election: मथुरा से दो बार की सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि इस बार विकास के बचे हुए हर काम पूरे करूंगी। 
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करतीं हेमा मालिनी साथ में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्तपतिवार को अपना नामांकन भरा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनके साथ मौजूद रहे। हेमा मालिनी तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं।

विज्ञापन


कहा कि जो काम पिछले दो कार्यकाल में नहीं पूरे हो सके हैं, तीसरी बार में मैं वह सभी काम पूरा करूंगी। मथुरा के लोगों के लिए विकास की नई परियोजनाएं लाएंगे। कहा कि इस काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हमारी हर संभव मदद करेंगे।

यमुना साफ करेंगे

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को हेमा मालिनी ने यमुना जी का पूजन किया था। इस मौके पर सांसद ने कहा था कि वह हर बार की तरह इस बार भी नामांकन से पहले यमुना पूजन के लिए आईं हैं। चूंकि बृहस्पतिवार को व्यस्तता रहेगी, इसलिए एक दिन पहले पूजन किया है। कहा कि पूजा करके हमें काफी सुकून मिला। हमने यमुना जी से वादा किया है कि हम उन्हें साफ करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें