फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी की मस्ती में झूमा पंजाबी समाज

Fri, 13 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
लोहड़ी
विज्ञापन
सर्द शाम को लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित हुई तो पंजाबी समाज के लोगों में उल्लास छा गया। लोहड़ी की परिक्रमा की और एक दूसरे को बधाइयां दीं। इस अवसर समाज की गरीब महिलाओं को सहायता देकर उत्सव को नया आयाम दिया गया।
विज्ञापन


पंजाबी एसोसिएशन के बैनर तले लोहड़ी की पूर्व संध्या पर पंजाबी समाज के लोगों में गजब का उल्लास था। नवविवाहित जोड़ों के लिए ये लोहड़ी खुशियों की सौगात लेकर आई। कृष्णानगर के रामलीला ग्राउंड पर लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित हुई तो समाज के लोगों ने घेरा बना लिया। जमकर नृत्य किया।

एसोसिएशन के सचिव जगदीश चावला ने बताया कि संगठन की ओर से समाज की 30 असहाय महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। लोहड़ी के पर्व पर इन सभी को गरम कपड़ों के साथ आर्थिक सहायता भी दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, हरीश शर्मा, उमेश जटवानी, पंकज अरोड़ा, जितेंद्र सिंह, मदन बांगा, ब्रज बांगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें