फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मांगों को लेकर लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे के रनिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 स्थित गार्ड-ड्राइवर लॉबी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोको रनिंग स्टाफ के कैडर में बदलाव और असिस्टेंट लोको पायलट व शंटिंग लोको पायलट को लेवल-6 देने की मांग की गई। गुड्स लोको पायलट को लेवल-7 देने सहित कुल सात मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए ) के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव रजनीश कुमार मीना ने किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने साइन ऑन से साइन ऑफ तक अधिकतम आठ घंटे की ड्यूटी की मांग की। लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद नाइट इन बेड देने की मांग की। प्रत्येक रनिंग स्टाफ की 36 घंटे में मुख्यालय वापसी की मांग भी रखी। मुख्यालय विश्राम के लिए 16 घंटे के अतिरिक्त 30 घंटे का प्रावधान लागू करने की मांग की गई। इस दौरान प्रताप सिंह चौधरी, गोपाल लाल शर्मा, रामखिलाड़ी मीना, सीके मिश्रा, रामकिशन मीना, उम्मेद लाल मीना, अमित कुमार मीना, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव और लेखराज जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें