फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोतराकुंड पर लुभाएगा लाइट एंड साउंड सिस्टम

Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा
विज्ञापन
कन्हैया की जन्मस्थली की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान को विभिन्न योजनाओं का केन्द्र बनाया जाएगा। इसके लिए हेरिटेज सिटी के तहत काम कर रही अहमदाबाद की कंपनी ने डीपीआर तैयार की थी। इसे सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है।
विज्ञापन


मथुरा देश के उन चुनिंदा प्राचीन शहरों में शामिल है, जिन्हें केंद्र की भाजपा सरकार ने हेरिटेज सिटी योजना के तहत विकसित करने के लिए चयनित किया है। हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट की प्लानिंग अहमदाबाद की कंपनी द्वारा की जा रही है। बुधवार को इसी के तहत सिटी मिशन डायरेक्ट्रेट की बैठक हुई।

इसमें कंपनी प्रतिनिधि मिराज और तेजस्व ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र के डेवलपमेंट की डीपीआर प्रस्तुत की। इसमें कंपनी ने श्रीकृष्ण के मुख्य द्वार को जाने वाले रास्ते को ब्रज संस्कृति के अनुरूप कृष्ण की लीलाओं से जोड़ते हुए कॉरिडोर में तब्दील करने का प्रस्ताव रखा है। पोतरा कुंड की ओर के रास्तों को नई शक्ल देने और यहां विशेष हरियाली का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन


आर्किटैक्ट मयंक गर्ग की सलाह पर कंपनी ने पोतरा कुंड के विकास के साथ यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भी डीपीआर में शामिल किया। सीडीओ मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता वाली सिटी मिशन डायरेक्ट्रेट ने कुछ संशोधनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़ी डीपीआर को अनुमोदित कर दिया है। इसमें सुरक्षा प्वाइंटों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने का फैसला किया गया। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रजबिहारी कुशवाह, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, ईओ मथुरा डा. ब्रजेश कुमार, वृंदावन रामआसरे कमल आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें