फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मासूम से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास और 55 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड अदा नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियुक्त द्वारा जेल में बिताई गई अवधि इस सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन



विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट अलका उपमन्यु ने बताया कि घटना 4 सितंबर 2021 की थाना महावन क्षेत्र की है। घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को योगेन्द्र उर्फ गोला खाली पड़े मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची ने घर आकर परिजनों को आपबीती बता दी।

उसके पिता ने थाना महावन में योगेन्द्र उर्फ गोला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केस की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट रामकिशोर यादव की अदालत में हुई। मंगलवार को न्यायालय ने अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ गोला को आजीवन कारावास तथा 50 हजार के जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें