फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस: आज सुबह शिविरों में जुटेंगे योग साधक

Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह जिले भर में योग शिविर लगेंगे। योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठन भी शिविर की तैयारियों में जुटे हैं। कॉलेज-स्कूलों में भी योग शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन


योग शिविर का मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित गणेशरा स्टेडियम में सुबह से 6 से 8 बजे तक होगा। किशोरी रमण डिग्री कॉलेज में पतंजलि योग समिति के सहयोग से शिविर लगेगा। बीएसए कॉलेज, आरसीए महाविद्यालय, केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज सौंखखेड़ा, जवाहर इंटर कॉलेज सहित जिले के हर स्कूल-काॅलेज में प्रधानाचार्य, शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं भी योग करेंगे।

शहर के विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा यमुना के घाट, मंदिरों, पार्क आदि में भी योग शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी योगाभ्यास किया जाएगा। विद्यालयों में भाषण, रंगोली, पोस्टर, स्लोगन एवं योगासन आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में भरे पानी को मोटर से निकाला
आयुष विभाग द्वारा मुख्य योग शिविर का आयोजन गणेशरा स्टेडियम में किया जाएगा। बारिश के कारण स्टेडियम में पानी भर गया था, जिसे जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बमुश्किल मोटर द्वारा निकलवाया। इसके बाद मैदान को सुखाया गया। सफाई कराई और चूने आदि का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें