कहां-कहां जलभराव
गुरुद्वारे से होलीगेट, छत्ता बाजार, आर्य समाज रोड, कोतवाली रोड, कोतवाली से भैंस बहोरा रोड, भरतपुर गेट से भैंस बहोरा, ब्रज नगर, घीया मंडी, डीग गेट, भूतेश्वर रेलवे पुल, कृष्णानगर बाजार तक पानी भरा हुआ था। हाइवे की सर्विस लेन पर गोवर्धन चौराहा से लेकर टाउनशिप तक यही हाल दिखा। इसके बाद पन्ना पोखर स्थित औद्योगिक क्षेत्र, नरहौली चौराहा से धौलीप्याऊ मार्ग, मयूर विहार, टैंक चौराहा, ब्रज नगर, भैंस बहोरा मार्ग भी जलमग्न नजर आया।
हाइवे थाना से पंप लगाकर पानी निकाला
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थाना हाइवे में भी लगातार बारिश होने से पानी भर गया। यहां ट्रैक्टर में पंप सेट लगाकर पानी निकाला गया। इसके बाद ही काम सुचारू हो सका। श्रम कार्यालय भी पूरी तरह पानी से घिरा रहा। पानी अंदर तक भरने से फाइलें भी भीग गईं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: बारिश के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों में कौतूहल; देखने को लगी भीड़
Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बैरियर लगाकर रेलवे पुलों की तरफ जाने से रोका
भूतेश्वर, नए बस स्टैंड और छावनी रेलवे अंडर पास के नीचे जलभराव होने से कई वाहन फंस गए। कोई वाहन न फंसे इसके लिए पुलिस ने लोगों बैरियर लगाकर इनकी तरफ जाने से रोक दिया। भरा रहा। हालांकि इस दौरान कई वाहन सवार पुलिस वालों से उलझते हुए दिखे। पैदल राहगीर दोनों पुलों के ऊपर से रेलवे ट्रेक को पार कर दूसरी तरफ गए।
इन कॉलोनियों, बाजारों में भरा पानी
चंद्रपुरी, मोतीकुंज, चंदनवन, ब्रज नगर, कैलाश नगर, राधिका विहार, आंबेडकर नगर, द्वारिकापुरी, कृष्णा विहार, जनकपुरी, नवनीत नगर, कंकाली रोड, अंबाखार, झींगुरपुरा, बहादुरपुरा, अंतापाड़ा, रोटी गोदाम, सदर बाजार सहित महोली रोड स्थित 6 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर गया। वहीं होलीगेट, क्वालिटी रोड, आर्यसमाज रोड, कोतवाली रोड, गोविंद गंज, घीया मंडी, चौक बाजार, छत्ता बाजार, महोली रोड, सौंख रोड स्थित बाजारों में दुकानों में भी पानी भर गया। दोपहर में बारिश थमने के बाद लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते दिखे।
यह भी पढ़ेंः- तलाकशुदा महिला से हैवानियत: बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला-'मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा'
Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम को इस समस्या का स्थायी समाधान सोचना ही होगा। अन्यथा शहर को नरक बनने से कोई नहीं रोक सकता। ब्रज नगर से पानी निकासी के लिए निगम व प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर रहा। - आशुतोष त्रिवेदी निवासी ब्रज नगर
नगर पालिकाओं के कई कार्यकाल और नगर निगम का एक कार्यकाल बीत चुका है। दूसरा चल रहा है, इसके बाद भी जलभराव का समाधान नहीं हो सका है। सिर्फ नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे पंप सेट लगाकर पानी निकाल दिया जाता है। समस्या इससे कहीं अधिक गंभीर है। - राजकुमार शर्मा निवासी कैलाश