फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उपजिलाधिकारी छाता की कार्यप्रणाली का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। उपजिलाधिकारी छाता की कार्यप्रणाली और व्यवहार से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी का रवैया बार के अधिवक्ताओं और आम जनमानस के प्रति अशोभनीय है। आरोप हे कि बिना कथित रिश्वत के न्यायालयीन कार्य नहीं किए जाते, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छाता बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल पचौरी का आरोप है कि 24 दिसंबर को उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया गया। इस घटना के विरोध में उसी दिन छाता बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक आहूत की गई। उपजिलाधिकारी छाता की अदालत का अनिश्चितकालीन सामूहिक बहिष्कार किया और मंगलवार को पांचवे दिन धरने पर बैठे रहे। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि उपजिलाधिकारी छाता के कथित तानाशाही और भ्रष्टाचारपूर्ण रवैये की निष्पक्ष जांच कराते हुए उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें