फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एसएसपी कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महिला अधिवक्ता द्वारा बलात्कार संबंधी कराई गई एफआईआर में साथी अधिवक्ताओं ने पुलिस जांच को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया। वकीलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विगत दिनों एक महिला अधिवक्ता द्वारा साथी अधिवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया। इसके विरोध में अभियुक्त के भाई व एक अन्य अधिवक्ता की नामजदगी को गलत बताते हुए सोमवार को सभी अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया।
एसएसपी ने पूरी जांच एसपी ट्रैफिक से निष्पक्ष रूप से कराने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में ठाकुर किशन सिंह पूर्व बार अध्यक्ष, उमाशंकर अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष, रविकांत शर्मा पूर्व अध्यक्ष, आलोक चौधरी, महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कुंवर नरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विशाल सिंह पूर्व सचिव, राघवेन्द्र सिंह चौधरी पूर्व सचिव, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहुत ही पेचीदा है मामला
पुलिस का कहना है कि यह विवाद बहुत ही पंचीदा है। कुछ दिन पूर्व पीड़ित महिला अधिवक्ता ने एसएसपी कार्यालय पर खुद को तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया था। एसएसपी से मुलाकात के बाद उसे न्याय का आश्वासन मिला था। इसके बाद पीड़िता की ओर से वीडियो जारी किया गया, जिसमें वह बहकावे में आकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रही है। अब ऐसा दोबारा नहीं करेंगी। इसके कुछ दिन बाद ही महिला ने रात में एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया था।
विज्ञापन

वकीलों की मांग पर विचार किया जा रहा है। मामले की जांच एसपी ट्रैफिक कमलकिशोर को सौंपी गई है। जल्द ही मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें