फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल सर्वे में कोताही बरती तो होगी एफआईआर: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
कोसीकलां क्षेत्र में बरसात से नष्ट फसलों सर्वे करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नरदेव च - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने पिछले दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का रविवार को जायजा लिया। फसलों में शत प्रतिशत नुकसान मिला है। इसके बाद उन्होंने तहसील प्रशासन को तीन दिन में सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा है। सर्वे में कोताही व मनमानी बरतने पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

वे एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार, एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार विवेक कुमार व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ छाता तहसील के खरौट, बरका, बुखरारी, बठैनकलां, खिटाविटा, अजीजपुर, पैगांव, सांचौली, कामर, बठैनकलां, हुलवाना आदि गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। पिछले दिनों लगातार हुई बरसात के बाद खेतों में खड़ी गेहूं की फसल शतप्रतिशत नष्ट हो गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर इसमें कोई लेखपाल एवं संबंधित अधिकारी कोताही या किसानों को परेशान करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के बाद किसानों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिप सदस्य नरदेव चौधरी, नरवीर ओमी, वीरेंद्र, बॉबी बोहरे, कन्हैया, गजेंद्र, नत्थी धर्मवीर, वीरी सिंह, वेद, राजेश, सुंदर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें