वृंदावन। साइबर ठगों ने एक बार फिर से कई लोगों को शिकार बना लिया। कालीदह के रहने वाले युवक के खाते से करीब पौने पांच लाख रुपये रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि कालिंदी विहार, कालीदह निवासी संजू के खाते से 5,75,267 रुपये की धोखाधड़ी की। यह घटना 16 से 17 अगस्त के बीच घटित हुई जब संजू के बैंक खाते से लगातार पैसे निकाले जाते रहे। संजू को इसकी भनक तब लगी जब बैंक से मैसेज आने लगे, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले पाया। उसी दौरान अक्षय अपार्टमेंट के लाल मेहता ने भी यूपीआई के माध्यम से हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। मेहता के खाते से 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों के नाम पुलिस को बताए गए हैं जिनके बारे में जांच की जा रही है।
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी
इस बीच, अमित रंगीरे ने वॉलेट आईडी नंबर 739601000239 के अज्ञात यूजर के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में जुड़कर दोनों लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में आर्थिक सलाह देते थे। बाद में अज्ञात यूजर ने ग्रुप के सदस्यों को पैसे कमाने के तरीके बताए, जिससे 2 लाख रुपये एक अकाउंट में जमा कराए गए। अज्ञात यूजर ने इन पैसों को आईपीओ में इन्वेस्ट करने का दावा किया, लेकिन इसके बाद वह किसी भी सदस्य का पैसा वापस करने में विफल रहा और सभी को धोखा दे दिया। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।