फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, व्यवस्था चरमराई; गलियों में पैर रखने की जगह भी नहीं

Sun, 07 Jan 2024 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Rush in Banke Bihari Temple Today : वृंदावन में अपने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इससे यहां की व्यवस्था चरमरा गई। गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
वृंदावन: बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, व्यवस्था चरमराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां बांकेबिहारी मंदिर से लेकर अन्य मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरे रहे। देशी-विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े रहे। वहीं गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीषण सर्दी के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन


विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चौराहे से लेकर मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीमें लगी रहीं। सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश करके आराध्य के दर्शन किए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें